छत्तीसगढ़

ठंड लगने से युवक की मौत

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच के युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के किकिरदा निवासी 40 वर्षीय अनिल सिंह ठाकुर रतनपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां रहता था लेकिन घुमंतू प्रवृत्ति का अनिल ठाकुर घर में रहने की वजह बजाए अक्सर यहां-वहां भटकता रहता था। 

पिछले 2 दिनों से उसे रतनपुर सिद्धिविनायक मंदिर के आसपास देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि कल रात को भी वह कड़ाके की ठंड के बावजूद सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर ही सो गया था। सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी। माना जा रहा है कि, ठंड में अकड़ कर उसकी जान चली गई। वहीं, पता चला है कि, अनिल सिंह ठाकुर बीमार भी था।

 

Leave Your Comment

Click to reload image