छत्तीसगढ़

मौसम ने ली अचानक से करवट, बेमौसम बारिश बन सकती है किसानों के लिए आफत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में ठंड काफी तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच मौसम ने अचानक से करवट ले ली है। शनिवार सुबह से ही राजधानी में घने बादल छाए हुए हैं। हवा की गति में भी तेजी आयी है।

अगर बेमौसम बारिश होती है तो ये किसानो के लिए आफत बन जायेगा, क्योंकि अभी अभी धान के फसल की कटाई हुई है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो फसल का काफी नुकसान हो सकता है,जो किसानो के साल भर के मेहनत पर पानी फेर सकती है।

हालांकि मौसम विभाग की माने तो घने बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश के भी आसार हैं जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। 

 

Leave Your Comment

Click to reload image