छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बोलेरो ने कॉलेज छात्रों को मारी टक्कर, 2 की मौत

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चौकी में धान मंडी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों कॉलेज स्टूडेंट्स हैं।

जो कॉलेज से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि ग्राम भड़सेना में रहने वाले दुष्यंत नेताम (24) और संजय मंडावी (23) सुबह अपने कॉलेज के काम से आए थे।

 

खबरें और भी : दुर्ग में हुआ भीषण हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बाइक और कार, पति- पत्नी की मौत

 

जहां काम पूरा करने के बाद दोनों गांव लौट रहे थे। तभी उन्हें धान मंडी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को सिर, हाथ-पैर और सीने में गंभीर चोटे आई थी। दोनों को चौकी हाॅस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी : सचिव निलंबित- रोजगार सहायक को हटाया : जाब कार्ड नहीं बना रहे थे, ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्यवाई

 

चौकी इलाके में सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। कुछ समय पहले ही अज्ञात डंपर की टक्कर से नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर की मौत हो गई थी।

Leave Your Comment

Click to reload image