छत्तीसगढ़

दुर्ग में हुआ भीषण हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बाइक और कार, पति- पत्नी की मौत

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग जिले में कुम्हारी ओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर से बाइक और कार नीचे गिर गए। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर है। कार का एयर बैग खुल जाने से चालक सुरक्षित है। घटना देर रात की है। कुम्हारी ओवर ब्रिज अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण ब्रिज के एक साइड को हल्के वाहन के लिए खोला गया है और दूसरे तरफ में काम चल रहा है। 

रात में बाइक सवार ब्रिज की रॉन्ग साइड वाली रोड में चढ़ गए। अचानक 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज खत्म हो गया और बाइक चालक सीधे नीचे जा गिरे। बाइक चालक 48 नंबर पिलर में ही अटक गया। वहीं उसकी पत्नी और बेटी नीचे जा गिरे। दुर्घटना में बाइक चालक और उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है। 

बाइक सवार के ब्रिज से नीचे गिरने के कुछ देर बात ही एक कार तेजी से आई और उसी जगह नीचे सड़क पर जा गिरी। गनीमत ये रही कि कार का एयर बैग खुल गया ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। उसे मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। 

Leave Your Comment

Click to reload image