छत्तीसगढ़

जिम से लौटने के बाद युवक ने लगाई फांसी, परिजनों को सुबह पता चला...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट रोड का है। युवक ने शनिवार रात फांसी लगाई। परिजनों को रविवार सुबह इसकी जानकारी मिली। महादेव घाट रोड पर बने मकान में रहने वाले युवक का नाम उमेश कुमार कुम्हार था। घरवालों को युवक की खुदकुशी का कारण नहीं सूझ रहा। अब तक की जांच में किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने नहीं आई है। घटना के बाद घर में मातम पसरा है।

27 वर्षीया उमेश कुमार शनिवार रात करीब 9.30 बजे जिम से लौटा। उमेश ने पिता के कहने पर खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद घरवालों को लगा कि उमेश सो गया। कुछ देर बाद बाकि के परिजन भी सोने के लिए अपने कमरों में चले गए। सुबह जब काफी देर तक उमेश कमरे से बाहर नहीं आया तो घर वालों से उसे आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा पीटा मगर अंदर से कोई हलचल महसूस न होने पर घबराकर दरवाजा तोड़ा। सामने बेटे का शव देख घर वाले स्तब्ध रह गए।

 
 
 
 
 
 
 

पुलिस ने छानबीन में पाया कि रात में युवक ने जान दे दी थी। घर पर मौजूद नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाकर उमेश ने सीलींग फैन के एंगल पर बांधा और इसी से लटककर सुसाइड कर लिया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image