ऑल इंडिया क़ौमी तंजीम के रायपुर जिलाध्यक्ष बने मोहम्मद सिद्दीक
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑल इंडिया क़ौमी तंजीम के अध्यक्ष तारिक़ अनवर की अनुमति से व राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अहमद की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जारी सूची के अनुसार रायपुर जिला अध्यक्ष की कमान युवा नेता मोहम्मद सिद्दीक को सौंपी गई है।

