संघ को सर्मथन देने पहुंचा प्राथमिक प्रधान पाठक मंच, आर्थिक सहायता भी की
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्राथमिक प्रधानपाठक मंच दिवंगत पंचायत शिक्षकर्मी की विधवा और परिजनों को सर्मथन देने बुधवार को रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पहुंचा ।
प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू और उनके मंच ने दिवंगत पंचायत शिक्षकों के विधवाओं की व्यथा सुनी और समर्थन दिया। प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू के साथ ही सभी ने अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ को आर्थिक सहयोग भी की ।
ज्ञात हो कि अनुकम्पा नियुक्ति की मांगों को लेकर संघर्षरत विधवा महिलाओं कीे 57 वें दिन के साथ ही अनशन और भूख हड़ताल पर हैं।

