कानून के रखवालों पर भी हाथ डालने से नहीं डर रहे भाजपाई : कांग्रेस
कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कवर्धा में भाजपा के द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरी तथा भाजपा सहित पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह का पुतला जलाया। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री पर अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए गुंडागर्दी करवाकर कवर्धा का शांत माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
सैकड़ों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पुतला दहन कार्यक्रम सिग्नल चौक में कबीरधाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ (नीलू) चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया। 6 दिसंबर को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित जाति के पुलिस आरक्षक के साथ धक्का मुक्की कर अश्लील गाली देने वाले भाजपा के सौरभ सिंह के बचाव में पूरी भाजपा के सामने आने के विरोध में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सौरभ सिंह के खिलाफ पुलिस आरक्षक के साथ हुई घटना के मामले में कवर्धा के कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। सौरभ सिंह को फरार बताया गया है जिसकी पैरवी भाजपा के नेतागण कर रहे हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम में नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए दिन रात कार्य कर रही है। कवर्धा सहित पूरे कबीरधाम जिले में कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर राज्य सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं।कवर्धा वी कबीरधाम का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से सभी वर्गों के लोगों को लाभ हुआ है।छत्तीसगढ़ सरकार अपनी योजनाओं से अलग अलग वर्गों के लोगों के जेब में पैसे डाल रही है।छत्तीसगढ़ के मजदूर,किसान, नौजवान, गरीब वर्ग, महिला,व्यापारी,, छोटे दुकानदार सभी लोग खुश हैं।भूपेश बघेल सरकार,कांग्रेस पार्टी और मोहम्मद अकबर की लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी के लोग बौखला गए हैं, विचलित हो गए हैं। मुद्दा विहीन भारतीय जनता पार्टी कवर्धा में उलूल जुलूल हरकतें कर कवर्धा की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रही है। इससे आम जनता परेशान हो रही है।
प्रदर्शन में सभी प्रमुख कांग्रेसजन हुए शामिल
कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेजिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव,कवर्धा कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्चंद्रभान कोसले,विधानसभा अध्यक्ष वाल्मीकि वर्मा, तेजस्वी चंद्रवंशी सेवादल के जिला अध्यक्ष मुकेश झारिया,राजीव गांधी युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक मनीष शर्मा, शहर कांग्रेसअध्यक्ष मोहित महेश्वरी, विधानसभा समन्वयक विकास केसरी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्रवंशी,पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुंभकार,पंडरिया नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान,बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, कवर्धा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानू दुबे, तारिणी ठाकुर, रोशनी मेरावी, श्रीमती चंद्राकर जी, कवर्धा कृषि मंडी उपाध्यक्ष चोवा साहू ,बोडला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर वर्मा, सहसपुर लोहारा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण पटेल,श्शेष नारायण बैस, सुमन सिंह धुर्वे,सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष अमर वर्मा , अमित अवस्थी, रामफल कौशिक, जोहान खांडे,राजू तिवारी, जमीन खान, भीषण तिवारी, उत्तरा चंद्राकर, अशोक सिंह, राजेंद्र मारकंडे, भोला चंद्रवंशी, घनश्याम साहू, गोपाल चंद्रवंशी ,प्रशांत परिहार ,कन्नू नामदेव,टीकम शर्मा, गोरे चंद्रवंशी,मनीष चंद्रवंशी, आनंद ऑग्रे,शरद बांगली,अंकित चौबे,नीरज चंद्रवंशी सत्येंद्र वर्मा मणिकांत त्रिपाठी जितेन ठाकुर, विजय पांडे ,लक्की कादरी ,विजय वैष्णव, भीकम कोसले, नरेंद्र देवांगन, सुनील साहू,विक्की वर्मा, पंचू कोसरिया,अजीत साहू ,रोहित चंद्रवंशी कपिल श्रीवास ,गोवर्धन यादव, झम्मन चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, तुलसी पटेल, संतोषी साहू, दयाराम खुसरो, मनोज दुबे, हुकुम सिंह हीमलेश निर्मलकर, क्लेश चंद्रवंशी, कौशल कौशिक, राहुल सिन्हा ,कन्नू सोनी , जलेश यादव भूपेंद्र राजपूत, कृष्णा साहू ,लेखा राजपूत, संजय चंद्रवंशी विशाल तिवारी ,अजय गुप्ता, रामचरण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, निर्वाचित व मनोनीत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

