भाजपा का हर कार्यकर्ता है आरक्षण विरोधी : बघेल
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप भी लगाया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खल्लारी विधानसभा में भेंट-मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने भाजपा और अजय चंद्राकर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, भाजपा आरक्षण विरोधी है।
बघेल ने मीडिया से कहा कि अजय चंद्राकर के विधानसभा का बयान निकाल कर देख लिजिए उन्होंने कहा है कि मैं पार्टी से बंधा हुआ हूं नहीं तो मेरे व्यक्तिगत विचार है कि मैं आरक्षण के विरोधी हूं। यही हाल भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता का है सभी आरक्षण के विरोधी है।

