छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा-2022: अब 210 पदों पर होगी भर्ती
(छत्तीसगढ़ दर्पण)। इसमें डीएसपी के पदों को शामिल किया गया है। इस बार नायब तहसीलदार के 70 पोस्ट पर भर्ती होगी। सीजीपीएससी ने पदों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। सिविल सेवा-2022 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को होगी। अधिक जानकारी के लिए की CGPSC की https://psc.cg.gov.in/ अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अवलोकन कर सकते है।

