शोल्डर डिसलोकेशन का जिला अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन
दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दो माह पुराना अस्थि भंग से संबंधित मामला जिला अस्पताल पहुंचा था जिसमें मरीज पंडित देवेंद्र कुमार के दाहिने हाथ में शोल्डर डिसलोकेशन की समस्या थी। एक्स-रे में इसकी पुष्टि होने के पश्चात डॉक्टरों की टीम द्वारा इस जटिल समस्या से मरीज को निजात दिलाने के लिए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर अखिलेश यादव और एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के डॉक्टर संजय वालवेंद्रे एवं अन्य डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ द्वारा मरीज का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

