छत्तीसगढ़

महंत रामसुंदर दास ने की जैतेश्वर शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गौसेवा आयोग अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने महाशिवरात्रि के दिन सरसींवा अंचल के जैतपुर महानदी घाट में जैतेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए तटबंध पचरी निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली की मंगल कामना करते हुए महादेव से आशीर्वाद लिया।

बिलाईगढ़ विधानसभा के संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेवराय ने अपने पिता स्वर्गीय श्रीराम रॉय की स्मृति में जैतपुर घाट चित्रोत्पला नदी के तट पर जैतेश्वर महादेव के नाम से शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा व महानदी तटबंध पचरी निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया।

 

शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और जैतेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा करते हुए निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। आयोग अध्यक्ष ने कहाकि चंद्रदेवराय जैसे विधायक और संसदीय सचिव होना इस क्षेत्र की गौरव व सम्मान की बात हैं जो लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों और उनके योजनाओं को धरातल पर सहीं आयाम देते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिये काम कर रहें हैं। आज महाशिवरात्रि के अवसर मुझे भगवान शिवजी की स्थापना का लोकार्पण व भूमिपूजन का अवसर प्राप्त हुआ। मैं धन्यवाद व आभार करता हूँ।  साथ ही साथ सभी को महाशिवरात्रि  पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेवराय ने बताया कि जनता की भावनाओं को समझते हुये उन्होंने अपनी स्वर्गिय पिता श्रीराम रॉय की स्मृति में जैतेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना की हैं, जिसकी आज प्राण प्रतिष्ठा व लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था। जिसका लोकर्पण गौसेवा आयोग अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास के हाथों सम्पन्न हुआ हैं, जिससे मैं धन्य महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने आगे कहाकि जो श्रद्धालु शिवजी महादेव पर आस्था रख शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं उन सबकी मनोकामना शिवजी पूर्ण करते हैं मैं क्षेत्र के लोंगों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

 

Leave Your Comment

Click to reload image