ईडी का दुरपयोग कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं पर छापा, भाजपा की कायरता: मल्लिकार्जुन खड़गे
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर ED के अफसर पहुंचे है. इसी बीच मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पिछले 9 सालों में ED ने जो रेड की हैं उसमें 95% विपक्षी नेता हैं, और सबसे ज़्यादा कांग्रेस नेताओं के ख़िलाफ़ है। रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के पहले मोदी सरकार द्वारा ED का दुरपयोग कर छत्तीसगढ़ के हमारे कांग्रेस नेताओं पर छापा मारना, भाजपा की कायरता को दर्शाता है।
उन्होंने लिखा है कि हम इन कायराना धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। "भारत जोड़ो यात्रा" की अपार सफलता से भाजपा की बेचैनी दिखने लगी है। मोदी जी में ज़रा भी ईमानदारी है तो अपने "परम मित्र" के महाघोटालों पर रेड करें। लोकतंत्र को कुचलने के इस प्रयास का हम डट कर सामना करेंगे।

