छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन रायपुर पहुंचे
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज सवेरे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी राजभवन में 23 फरवरी को सवेरे 11ः30 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगे।
प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

