छत्तीसगढ़

सीएम बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे बजट...

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट 6 मार्च को पेश होगा वहीँ प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च यानी बुधवार से शुरू होने जा रहा है।

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होगा। इस दौरान 14 बैठकें होंगी। जानकारी के अनुसार छह मार्च को राज्य सरकार बजट प्रस्तुत कर सकती है। 24 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 14 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

 

होली के कारण सात मार्च से 12 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलेगी। एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वित्त विभाग के अधिकारियोें की मानेें तो छह मार्च को मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के भारसाधक मंत्री भूपेश बघेल वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेेंगे। चुनावी साल मेें नई सौगातों के साथ मुख्यमंत्री बघेल आखिरी बजट पेश करेेंगे।

 

 

विधानसभा चुनाव से पहले इस अंतिम सत्र को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने तैयारी कर ली है। विपक्षी दल कानून व्यवस्था समेत कई मुद‌्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। वहीं, चुनावी बजट होने के कारण लोगों को सरकार से कई राहतें मिलने की उम्मीद भी है। 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image