छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी : मौसम विभाग
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में मौसम शनिवार को शुष्क रहने की संभावना है वहीँ शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुये वहीं न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए।
प्रदेश के दुर्ग व बिलासपुर, रायपुर तथा सरगुजा संभागों सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में सामान्य तापमान रहे। इसके आलावा अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री रायगढ़ में और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

