छत्तीसगढ़

दूसरे की जमीन को अपना बताकर ठगे लाखों रूपए, धोखाधड़ी का केस दर्ज

   रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश की राजधानी रायपुर में सस्ती दाम में दूसरे की जमीन को धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने के नाम पर लाखों रूपए ठगने का मामला सामने आया है।  ये घटना तेलीबांधा थाने का है।  


पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच आरोपी अनिल कुलदीप ने मोहन लाल साहु के ग्राम डोमा स्थित भूमि का स्वयं को मुख्तयारनामा होना बताकर पिड़ित अर्जीत कुलदीप के चाचा महेंद्र कुलदीप को सस्ता जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख रू लेकर धोखाधडी की।

पुलिस ने भादवि की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image