छत्तीसगढ़

संविदा भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 23 तक

  कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड परियोजना अंतर्गत जिले में डब्ल्यूडीटी यांत्रिकी के 02 पद एवं लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद के संविदा भर्ती के लिए आवेदकों  की स्क्रूटनी पश्चात पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है, जिसे कांकेर जिले के वेबसाइट में अपलोड किया गया है।

इस संबंध में यदि किसी भी आवेदक को दावा-आपत्ति हो तो वे 23 मार्च तक वेबसाईट knk.iwmpwcdc@gmail.com  में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image