छत्तीसगढ़

नगर निगम दफ्तर से ट्रैक्टर-टैंकर चोरी, जुर्म दर्ज

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है की अब वो सरकारी दफ्तरों में भी चोरी करने लगे है।  ऐसा ही एक मामला रायपुर नगर निगम के जोन-3 कार्यालय  आया है जहाँ अज्ञात चोर ने टैंकर सहित ट्रैक्टर की चोरी कर ली है।

पुलिस ने बताया कि शंकरनगर स्थित जोन न 3 नगर निगम कार्यालय परिसर से आरोपी कोई अज्ञात चोर ने खड़ी ट्रैक्टर और उसके टैंकर को चोरी कर लिया है जिसकी रिपोर्ट नगर निगम अधिकारी रंजीत कुमार बरवा ने दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image