राज्यपाल से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव ने की मुलाकात
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सोमवार को राजभवन में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव बरखा ताम्रकार ने मुलाकात की। उन्होंने जेनेवा में स्थायी मिशन की भूमिका और गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी।

