सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो पकड़ाए
बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया वहीँ दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्रांतर्गत कैंप रेड्डी से डीआरजी की टीम नक्सल गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह आठ बजे के आसपास ग्राम कचिलवार में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है। वहीं दो नक्सलियों को पकड़ा जिसमे से एक नक्सली घायल अवस्था में पकड़ा गया है। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों ने दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर भाग गए।
घटनास्थल घने जंगलों व पहाड़ी पर होने के कारण जवानों द्वारा सर्चिंग जारी है। इस मुठभेड़ में पुलिस के किसी भी जवान को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा।
एएसपी का कहना है कि जवानों के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

