सूरजपुर में जिसे पकड़ाया था, अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ा
सीएम बघेल ने शेयर किया वीडियो
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सूरजपुर में पकड़ी गई बाघिन को अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा- 'शनिवार सुबह सूरजपुर वनमण्डल से 28 मार्च को रेस्क्यू की गई मादा बाघ को पूर्णतः स्वस्थ्य होने के पश्चात् राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की स्थापित मानक प्रचालन प्रक्रिया के तहत अचानकमार टाइगर रिजर्व के उपयुक्त रहवास में छोड़ा गया है। इस मादा बाघिन के अचानकमार में रहने से यहां बाघों की संख्या में वृद्धि होने के लिए विभाग आशान्वित है।'

