छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है और दोपहर की तपिश और उमस भी बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला और रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की वर्षा भी हुई।

तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण शाम का मौसम भी खुशनुमा हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज अंधड़ व हल्की वर्षा के चलते कुछ क्षेत्रों में होर्डिंग्स भी फट गए, वहीं कुछ क्षेत्र घंटों अंधेरे में डूबे रहे।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी की संभावना है, इससे गर्मी और बढ़ेगी। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

इन दिनों प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही है, इसके चलते उमस में और बढ़ोतरी हुई है।

दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image