छत्तीसगढ़

सिदार एवं रामसनेही पटेल को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक सी.बी.सिदार एवं कार्यालयीन सहायक रामसनेही पटेल अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद आज शासकीय सेवा से निवृत्त हो गये। मंथन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जिला कार्यालय की ओर से भावभीनी बिदाई दी गई। अपर कलेक्टर जयश्री जैन ने श्री सिदार एवं श्री पटेल के सेवाकाल का स्मरण करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

जिला कार्यालय की ओर से दोनों कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्री सिदार ने भी अपनी लम्बी सेवाकाल के चुनिंदा अनुभव साझा किये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अंशिका पाण्डेय, श्री अजीत पुजारी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image