छत्तीसगढ़

आईपीएस की बेटी वसुंधरा को मिले सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में 95.2 प्रतिशत अंक...

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरूनगर भिलाई की छात्रा तथा आईपीएस विजय अग्रवाल की बेटी वसुंधरा ने 12 वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में जीव विज्ञान संकाय में 95.2% अंक हासिल कर भिलाई को गौरवन्वित किया है।

रोजाना 6 से 7 घंटे की पढ़ाई करने वाली वसुंधरा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी माँ तथा शिक्षकों को दिया है। पढ़ाई के साथ ही संगीत सुनने की शौकीन वसुंधरा का कहना है कि लक्ष्य तय करके आगे बढ़ने से सफलता मिलना तय है।

Leave Your Comment

Click to reload image