छत्तीसगढ़

रेशमा खत्री ने किया सिंधी समाज का नाम रौशन

(छत्तीसगढ़ दर्पण)। 12वीं की बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट में पूरे छत्तीसगढ़ में चौथे स्थान को प्राप्त कर रेशमा खत्री ने किया सिंधी समाज का नाम रौशन- विशाल कुकरेजा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट में पूरे छत्तीसगढ़ में चौथे स्थान में आने वाली रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर ,दीपक कॉलोनी निवासी रेशमा खत्री का पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह के अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने नेतृत्व में शाल पहनाकर सम्मान किया गया।विशाल कुकरेजा ने बताया की हुनर किसी चीज़ का मोहताज नहीं होता इस बच्ची ने मध्यम परिस्थिति में रहकर भी आज 12वीं की परीक्षा में चौथे स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि अगर आपकी लगन अच्छी है तो आप अपनी मंजिल पा सकते है।विशाल ने बताया कि पंचायत द्वारा इस बच्ची को आश्वासन दिया गया है की भविष्य में पढ़ाई से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समयस्या हो तो पंचायत उनकी पूरी तरह से सहायता करेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी. प्रेम मूलचंदानी,अमर चन्दनानी,सुनील बत्रा,प्रेम सोनी,चंद्रकुमार डोडवानी,अमरलाल जादवानी,हरीराम रघुवंशी,प्रेमलाल भखतानी,अजय गावरी,गोपी कुकरेजा,कुणाल सिहानी,हितेश खिलवानी,विशाल आहूजा,सागर कृष्णनानी,राजेश खन्ना,मनीष सचदेव,अंश नागवानी आदि उपस्थित थे।


रेशम ने 96.60% अंक प्राप्त किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image