छत्तीसगढ़

तेज रफ़्तार कार पलटी, 5 लोग बुरी तरह घायल

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले में  तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे इस हादसे में 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। ये मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, कार बिलासपुर से कोरबा की ओर आ रही थी। कार की रफ़्तार काफी तेज थी जिसकी वजह से वह कासनिया नर्सरी के अंधे मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और पलट गई। आपको बता दें कि जहां कार पलटी, वहां एक गहरा कुआं था। कार कुएं में जाने से बाल – बाल बची।

कार में सवार 5 लोगों में से एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image