छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य की पादुका पूजन कर ग्रहण किया आशीर्वाद

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)मुख्यमंत्री बघेल ने सोमवार को अपने निवास में शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य सदानंद सरस्वती और ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने सपरिवार विधि विधान से पादुका पूजन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व चन्द्रदेव राय, विधायक खेल साय सिंह, रामपुकार सिंह, विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, विनय भगत, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विनोद वर्मा उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image