छत्तीसगढ़

30 ई-रिक्शा से हो रहा है डोर-टू-डोर कचरे का कलेक्शन

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर पालिका परिषद् कुम्हारी में विगत साढ़े 4 वर्षाे से आम नागरिकों के हित को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा सतत् विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं। जिसमें अधोसंरचना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्र में अधोसंरचना मद से विभिन्न वार्डाे में 43 करोड़ 17 लाख रूपये का निर्माण कार्य कराया गया है। प्रकाश व्यवस्था एवं लोक सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र के समस्त वार्डाे में कुल 370 लाख रूपए का विकास कार्य कराया गया। इसके साथ ही स्वच्छता मिशन के अंतर्गत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु 30 नग ई-रिक्शा द्वारा नियमित रूप से सभी वार्डों की गलियों में जाकर प्रत्येक घर से सुखे व गीले कचरे का पृथक रूप से संग्रहण किया जा रहा है ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इन ई-रिक्शा की मदद से वार्डाे में कचरा कलेक्शन आसान हुआ है जिसके बेहतर परिणाम क्षेत्र में दिख भी रहा है। पेयजल व्यवस्था के लिए भी नगर पालिका परिसर द्वारा 416 लाख रूपये की लागत से 5 हजार से अधिक घरों को कनेक्शन दिए गए हैं जिससे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शुद्ध पेयजल प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही पाँचो राजस्व ग्राम कुगदा, परसदा, कुम्हारी, जंजगीरी व रामपुर को पेयजल उपलब्धता में सुदृढ करते हुए 118 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।

क्षेत्र की संस्कृति व धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से नगर के प्रमुख तालाबों में स्वच्छता एवं सुंदरता की दृष्टि से सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया है। जिसकी अनुमानित लागत राशि 4 करोड़ रूपए है। नगर के मुख्य मार्गों में पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षा रोपण कार्य कराया गया है। साथ ही शहर के समस्त उद्यानों में कुल 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। महिलाओं को आजीविका से जोडने के लिये शहर की महिलाओं को कढाई, बुनाई, सिलाई, ब्यूटीपार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण निरंतर दिया जा रहा है। वर्तमान में 400 महिलाओं को उक्त प्रशिक्षण से लाभ प्रदान कर आत्म निर्भर बनाया गया है। स्व सहायता समूह के 20 से अधिक पंजीकृत समूहों को 40 लाख की बैंक लिंकेज राशि प्रदान की गई। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण हेतु लगभग 200 से अधिक समूहों को आवर्ती निधि के अंतर्गत 20 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया है। जिससे कि वो आत्म निर्भर होकर वो आसानी से जीवन निर्वाह कर सकें।

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए भी प्रशासन द्वारा सहायता प्रदान की गई है। 400 से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को 8 लाख 20 हजार की राशि उपलब्ध करायी गई है। जिससे कि वो स्थाई और व्यवस्थित रूप से अपना जीवकोपार्जन कर सके। शहर के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों का जीर्णाेद्धार कराया गया है, जिसके अंतर्गत स्कूलों के लिए आवश्यक मूलभूत बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई है। शहर के छोटे बच्चों को निः शुल्क स्पोकन इंग्लिश की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है जिससे अब तक लगभग 250 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी को एकत्र करने हेतु सर्व सुविधायुक्त भवन ’सियान सदन’ उपलब्ध कराया गया है जो कि कुम्हारी की सबसे बड़ी उपलब्धि में से एक है।

Leave Your Comment

Click to reload image