छत्तीसगढ़

बण्डापाल जनचौपाल शिविर में मिले 385 आवेदन

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के सुदूर अतिसंवेदनशील क्षेत्र ग्राम बण्डापाल में गत दिवस जनचौपाल शिविर का आयोजन किया गया। आम जनता की समस्याओं के निराकरण करने एवं आधारभूत सुविधाएं जैसे- आधार कार्ड, पेंशन, श्रमिक पंजीयन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आय, निवास, जाति प्रमाण-पत्र एवं जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए अंतागढ़ विधायक अनूप नाग एवं कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा ग्राम बंडापाल में जनचौपाल शिविर करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिपालन में 8 जून गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 385 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 309 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, शेष आवेदनों का निराकरण के लिए समय-सीमा दी गई है। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image