तेज रफ्तार बस रेलवे ब्रिज से टकराई, 26 घायल
रायगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार बस रेलवे ओवरपास से टकरा गयी. 26 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद दो यात्री नीचे पटरी पर गिर गए। इसलिए उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। सोमवार सुबह बस सीजी 13 एबी 7596 रायगढ़ से घरघोड़ा के लिए रवाना हुई। दर्रिदीपा के पास बस सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच पहुंची, उसी दौरान यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस तेज गति से चल रही थी। उसके बाद अचानक ओवरब्रिज से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि 2 यात्री सीधे नीचे ट्रैक पर जा गिरे। कुछ जमीन पर गिर पड़े। दुर्घटना स्थल रोने -चीखने की आवाज से गूंज उठा। उधर, राहगीरों ने यह सब देखा और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। बाद में सभी घायलों को घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त चालक को झपकी आ रही थी। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी। हादसे में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

