रायपुर: मानसून के एक से दो दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ को कवर करने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने के अनुसार शुक्रवार को राज्य में बादल छाए रहेंगे साथ ही कुछ इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है.खासकर बस्तर में भारी बारिश की संभावना है।
द्रोणिका के असर से गुरुवार को मौसम का मिज़ाज बदला और रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और सर्द हवा चलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई. इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट आएगी।
मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट आएगी। प्रदेश भर में फिलहाल बारिश का असार भी बना हुआ है।
दिन भर बादल छाए रहे, ठंडी हवाओ के कारण तापमान में आई गिरावट
आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के कारण गुरुवार कुछ राहत देने वाला रहा जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार के मुकाबले अधिकतम में काफी गिरावट आई है ।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि उच्च ऊंचाई वाला चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और ओडिशा के दक्षिणी तट से सटे उत्तर प्रदेश की खाड़ी के ऊपर 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इससे प्रभावित होकर शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और बिजली भी गिरने की सम्भावना है।
इन क्षेत्रो में हुई वर्षा
बीजापुर 9 सेमी, कुसमी-सारंगढ़ 7 सेमी, सुकमा 6 सेमी, पाटन 4 सेमी, कटेकल्याण-लोहंडीगुड़ा-महासमुंद 4 सेमी. इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई।