छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल 23 को होने वाले सभी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

रायपुर के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को राजधानी रायपुर के सिकल सेल संस्थान स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भूमिपूजन कर, अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस 2023 के समारोह में शामिल होंगे.


तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर चौक जेल रोड स्थित सिकल सेल इंस्टीट्यूट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सीएम बघेल भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

तत्पश्चात मुख्यमंत्री बघेल शाम 5 बजे अपने निवास कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस 2023 के अवसर पर राष्ट्रीय खेल महोत्सव में राज्य के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image