कार्यक्रम का आयोजन बेहतर स्वास्थ्य और योग को निरंतर बनाने की शैली सिखाने के लिए किया गया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के अवसर पर, 21 जून, 2023 को एनएमडीसी, बचेली के बैला क्लब में एक योग सत्र आयोजित किया। जिसके मुख्य अतिथि श्री बी. वेंकटेश्वरलु (मुख्य महाप्रबंधक) एनएमडीसी बीआईओएम, बचेली थे। उनके अतिरिक्त श्री संजय बासु, महाप्रबंधक, (उत्पादन), श्री सी वी सुब्रमण्यम, माइंस मैनेजर, श्री धर्मेंद्र आचार्य, उप महाप्रबंधक (कार्मिक)तथा अन्य विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में, सभी प्रतिभागियों को "सद्भाव और शांति के लिए योग" थीम वाली टी-शर्ट वितरित की गईं। सभी प्रतिभागियों को उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ योगाभ्यास करते हुए दिखे । वे विभिन्न योग आसनों और मुद्राओं का अभ्यास करवाते हुए और उनके होने वाले लाभों के बारे में भी बताया गया
इस साल आयुष मंत्रालय ने योग की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' के सिद्धांत पर रखा था कार्यक्रम का लक्ष्य जीवन में अच्छी मानसिक स्वास्थ्य आदतों को अपनाने में योग के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना था ।
एनएमडीसी, बचेली हमेशा लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सचेत और दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए रखा गया था ।
कार्यक्रम के अंत में अपने भाषण में मुख्य अतिथि ने कहा, "योग स्वास्थ्य की सुरक्षा और स्थायी स्वास्थ्य लाभ के बीच संबंध बनाता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।"