रायपुर स्मार्ट सिटी लि. का “मोर रायपुर दर्शन“ सोमवार को
स्पेशल बस में निःशुल्क भ्रमण कर देखेंगे शहर विकास
इसमें बुजुर्ग, दिव्यांगजन और बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं
रायपुर स्मार्ट सिटी मिशन की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 'मोर रायपुर दर्शन' में भाग लेकर, लोग स्मार्ट सिटी लिमिटेड के विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानेंगे। यह विशेष कार्यक्रम आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 26 जून को आयोजित होगा और इसमें विभिन्न संगठनों के साथ वरिष्ठजन, दिव्यांगजन, युवा और शहरवासी भाग लेंगे।
शहरी विकास देखने के लिए निःशुल्क करें भ्रमण
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यक्रम स्थल सदर बाजार सिटी कोतवाली में सुबह 10 बजे मोर रायपुर दर्शन का शुभारंभ होगा। इसकी शुरुआत छठी मंजिल पर स्थित मुख्यालय से होगी और आम नागरिक छठी मंजिल के व्यू प्वाइंट से शहर का विहंगम दृश्य अवलोकन करेंगे। यात्रा योजना के अनुसार जे.आर. दानी स्कूल, हेरिटेज वॉक रूट, कंकाली तालाब, ऐतिहासिक आनंद समाज वाचनालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी स्कूल के नव निर्मित भवन, प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे युवाओं के लिए बने नालंदा परिसर, शहर के यातायात प्रबंधन व सर्विलेंस की अतिआधुनिक प्रणाली दक्ष कमांड सेंटर, शहीद स्मारक सभागार, नंदकुमार पटेल चौक के समीप ऑक्सीजोन, घड़ी चौक, छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा स्थल एवं मल्टीलेवल पार्किंग आदि का अवलोकन नागरिक करेंगे।
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड तालाबों और उद्यानों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आंतरिक मंत्रालय द्वारा पूर्ण किए गए परियोजना के दौरे विशेष बसों द्वारा किए जाएंगे।
इसके अंतर्गत इंद्रावती कॉलोनी गार्डन, तेलीबांधा तालाब, बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर, एस.टी.पी., डबरी तालाब, हल्का तालाब, आरछी तालाब में किए गए सौंदर्यीकरण कार्य से भ्रमण दल अवगत होंगे।

