नंदकुमार साय ने सीएम बघेल से की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के नये अध्यक्ष नंद कुमार साय ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके शासकीय निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने साय को छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्ति पर हार्दिक बधाई दी और उनके नये दायित्वों में सफलता की कामना की। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राष्ट्रीय खनिज विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

