छत्तीसगढ़

जन-चौपाल का लाभ उठाने दूर-दूर से पहुंच रहे ग्रामीण

 बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल कार्यक्रम में करीब 90 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी. इनमें से 30 गंभीर मामलों की जांच कर समय सीमा की बैठक में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त इस सप्ताह जनचौपाल में कुल 41 आवेदनों का पूरी तरह से निराकरण किया गया है।

जन-चौपाल में आज ग्राम देवरी के सरपंच एवं ग्रामीणों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सायकल स्टैंड बनाने की मांग की है। जिस पर कलेक्टर कुमार ने शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन ग्रामीणों को दी है। इसी तरह ग्राम पंचायत बेंदरी के सरपंच द्वारा एक परिसर के निर्माण की जरूरत बताई, जिस पर कलेक्टर कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिए है। इसी तरह ग्राम परसाभड़ेर निवासी कैलाश बाई ने  बारिश से मकान को हुए नुकसान के क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल तहसीलदार बलौदाबाजार को जाँच कर 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्रवाई करनें के निर्देश दिए है। जनचौपाल का लाभ लेने लोग दूर-दूर से जिला कार्यालय आज के दिन पहुँचते है।

गौरतलब है कि कलेक्टर चंदन कुमार हर सोमवार को ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के लिए जनचौपाल लगाते हैं और अगले मंगलवार को समय सीमा बैठक के दौरान वे विभिन्न अधिकारियों के साथ प्रत्येक आवेदन की जांच करते हैं। इसलिए, आवेदनों पर बहुत तेजी से कार्रवाई की जाती है.

Leave Your Comment

Click to reload image