आज रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 बी.एड प्रशिक्षणार्थियों को सहायक शिक्षक पद की काउंसलिंग में शामिल करने की बात सरकार तक पहुचाने के लिये रखा प्रेस कॉम्पफ्रेंस ।
कहा बी.एड प्रशिक्षणार्थियों के साथ हो रहा नाइंसाफी यह पूरा मामला सरगुजा एवं बस्तर संभाग के है,जिसमे 6285 पदों के लिए 10 जून 2023 को परीक्षा आयोजित की गई थी तथा 02 जुलाई 2023 को उक्त परीक्षा की परिणाम जारी की गई थी।जिसमे बी.एड प्रशिक्षणार्थी को पात्र की श्रेणी में रखा गया था।
और 22 अगस्त 2023 को लोकशिक्षण संचालनालय छ.ग.शासन द्वारा बी.एड प्रशिक्षणार्थी को इस पात्रता से पृथक कर दिया जिससे लगभग 1 लाख बी.एड उपाधिधरको के भविष्य पर विराम लग गया।
और साथ ही कहा कि जो बी.एड प्रशिक्षणार्थी मैरिड लिस्ट में है उनका चयन किया जाय
और अगर डी.एड की चयन प्रकिया अति अर्जेंट है तो जो बी .एड के प्रशिक्षणार्थी मैरिड लिस्ट में है उनका सीट सुरक्षित रखा जाय।इससे कई अभ्यर्थी का भविष्य खराब हो रहा है तथा इसमें से कई लोग ऐसे भी है जिनकी उम्र 30 प्लस है और महिलाएं भी है जिन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ साथ पूरा फैमिली को भी साथ लेकर चलती है । तो उनका कहना था सरकार इनका भविष्य खराब न करे । और इस चयन प्रकिर्या के काउंसलिंग में भाग लेने का अवसर दे।