कलेक्टर ने ली विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की प्रशिक्षण बैठक
सारंगढ़ बिलाईगढ़: कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की प्रशिक्षण बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि मतदान के शुरू से मतगणना तक कोई भी कार्य निर्वाचन नियमावली के तहत करना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य देश के सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है और यह गौरवान्वित महसूस करने वाला कार्य है।
बैठक में मास्टर ट्रेनर चूडामणि गोस्वामी और एस आर अजय ने निर्वाचन की प्रारंभिक प्रक्रिया, निर्वाचन के पूर्व दिवस की तैयारी, प्रशिक्षण प्राप्त करना, सामग्री प्राप्त करना, सामग्री का मिलान करना, ईव्हीएम, बीयू, सीयू एवं व्हीव्हीपैट की सरल क्रमांक, सही स्थिति, निर्धारित मतदान केन्द्र का ही है, का मिलान करना। समस्त प्रपत्र की पूर्व तैयारी, आवश्यकतानुसार प्रारंभिक प्रविष्टि के बारे में जानकारी दी।
इसी प्रकार मास्टर ट्रेनर जे.आर. बंजारे ने मतदान दिवस के बारे में बताया कि मतदान के 90 मिनट पूर्व मॉक पोल (छद्म मतदान), ईव्हीएम मशीन की गुणवत्ता की परीक्षण करना, सभी खुले बटन को एकबार निश्चित रूप से परीक्षण करना ही है और कम से कम 50 वोट निश्चित रूप से दबना चाहिए। घोषणा के साथ वास्तविक मतदान के लिए मशीन की सीलिंग करेगा। वास्तविक मतदान के लिए मशीन प्रातः 7 बजे पूर्व तैयार कर मतदान दल के सभी सदस्य निर्धारित स्थल में बैठकर अपना दायित्व सम्हालते हुए कार्य संपादित करेंगे।

