छत्तीसगढ़

दिव्यांगों को सहायता, सहयोग के साथ देना होगा प्रोत्साहन

रायपुर (छ.ग. दर्पण)। अपना पैर खो चुके व्यक्ति का मन ग्लानि से ग्रसित होता है, उसे पराश्रित हो जाना पड़ता है, ऐसी स्थिति में उन्हें सहायता साथ ही साथ प्रोत्साहन भी देना होता है कि वे प्रयास करने पर पुनः सामान्य जीवन जी सकते है। अपनी गतिशीलता को प्राप्त कर सकते है। आज हमे ईश्वरीय अनुभूति हो रही है कि कुछ अच्छा किया है। उक्त बातें महेश महिला संगठन की अध्यक्षा पूजा करवा ने श्री विनय मित्र मण्डल के प्रांगण निःशुल्क जयपुर पैर वितरण समारोह में कही।

समारोह में 15 दिव्यांगों को महेश महिला संगठन की सौजन्यता से जयपुर पैर दिया गया। लाभान्वित होने वालों में सोमनाथ साहू 60 वर्ष, भखारा अशोक दास बैरागी 54वर्ष खरोरा, टीकेश ध्रुव 32 वर्ष राजनांदगांव, आशा वर्मा 55 वर्ष भिलाई, रमेश ध्रुव 48 वर्ष आरंग, राधा साहू 50 वर्ष रायपुर, ज्वाला यादव 56 वर्ष बिलासपुर, कृष्णा बघेल 48 वर्ष मांढर, बिसनी बाई हल्बा 45 वर्ष अम्बागढ़चौकी, अवध राम पटेल 62 वर्ष चारामा, अनिल रजक 44 वर्ष कोरिया और विवेक टेमरे 50 वर्ष अम्बागढ़ चौकी सम्मलित थे।

समारोह में महेश महिला संगठन की अध्यक्षा पूजा करवा, सचिव पिंकी झवंर संगीता सोमानी, शानू लाखोटिया,माया करवा, पारुल बिहानी, मीनाक्षी सारडा श्री विनय मित्र मण्डल के अध्यक्ष महावीर मालू, पूर्व अध्यक्ष खेमराज बैद उपस्थित थे। जयपुर पैरों का निर्माण कुशल कारीगर अब्दुल वहीद कुरैशी ने किया।

Leave Your Comment

Click to reload image