जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की - अमित बघेल
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना जो की एक सामाजिक संगठन है कुछ दिन पहले उन्होंने अपने राजनीतिक संगठन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गठन किया है जिसे चुनाव आयोग ने छड़ी चुनाव चिन्ह देकर क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है पार्टी ने 31 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दिया है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल हैं उनके बारे में यह कयास लगाया जा रहा था की अमित बघेल पाटन से चुनाव लड़ेंगे लेकिन पहली सूची में उनका नाम नहीं था हमारे संवाददाता ने अमित बघेल से बात किया उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर बताया पार्टी की, जो पार्टी के पदाधिकारी है वो जहां से चुनाव लड़ने के लिए बोलेंगे मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा।

