छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार में कानून का राज चलेगा, गुंडाराज नहीं : बृजमोहन

रायपुर:  भाजपा सरकार सुनिश्चित होने के बाद रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल एक्शन में आ गए है। अपनी नई का आगाज वे धमाकेदार अंदाज में कर रहे हैं। बीते रात उनके निर्देश पर देर रात तक खुलने वाली छोटा पारा और बैजनाथ पारा की दुकानें पुलिस द्वारा रात 10:30 बजे ही बंद करा दी गई। बृजमोहन ने साफ कह दिया है कि रायपुर शहर में अब गुंडाराज नहीं कानून का राज चलेगा। गुंडागर्दी करने वाले, नागरिकों को परेशान करने वाले सलाखों के पीछे जाएंगे।

कांग्रेस राज में रायपुर के छोटा पारा और बैजनाथ पारा एक तरह से अपराधियों का गढ़ बन गया था। यहां की दुकानें देर रात तक गुलजार रहती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस सरकार के सबसे ताकतवर लोगों का यह इलाका था, यहां उनके गुर्गों की धमक थी। बेखौफ अपराधियों का यह ठिकाना रहता था। इस वजह से क्षेत्र की आम जनता त्रस्त थी। उनकी शिकायतों को कांग्रेस सरकार के दबाव में पुलिस नजर अंदाज करती थी। बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस विषय पर कई दफा पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति जताई थी। किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

 

बृजमोहन ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखना हमारा पहला कर्तव्य है। बीते 5 वर्षों में रायपुर शहर सहित संपूर्ण प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। इन बढ़े अपराधों को रोककर लोगों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना बेहद जरूरी है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image