बैठक में ईद-उल-जुहा पर्व सौहाद्रपूर्ण माहौल में मानने का निर्णय
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक एडीएम ए.आर. कुरूवंशी की अध्यक्षता में आज यहां मंथन सभाकक्ष में हुई। बैठक में 10 जुलाई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पुलिस, नगर निगम, सिम्स अस्पताल व बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिये गये। एडीएम ने शहर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप सदभावनापूर्वक पर्व मनाने की अपील की। शांति समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।

