छत्तीसगढ़

पीएम मोदी की उपस्थिति में विष्णुदेव लेंगे सीएम पद की शपथ...

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी.  नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image