बुजुर्गो के लिए कार्यक्रम जीना इसी का नाम है 22 को आयोजित
रायपुर: प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी आर्टिस्टिक वाइब्स फॉउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गो के मनोरंजनार्थ जीना इसी का नाम कार्यक्रम 22 दिसंबर शुक्रवार को समता परिसर के सामने मेडी शाइन हॉस्पिटल के पास किया जा रहा है संस्था की अध्यक्ष तृप्ति लुनिया ने बताया की इस वर्ष आयोजन का 9 वा वर्ष है। इस आयोजन में रायपुर के वृद्धाश्रम के बुजुर्गो के आलावा अन्य आमंत्रितों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे ; संगीत नृत्य, कविता भाषण आदि की प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 2 बजे से बुजुर्गो के लिए विविध मनोरंजनक गेम आदि रखे जाते है जिसका पूरा आनंद उठाकर सभी बुजुर्ग खेल मग्न हो जाते है शाम 5 बजे से मंचीय कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी जाएगी।

