छत्तीसगढ़

रायपुर में एक बार फिर से पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के मुखारबिंदु से हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन

रायपुर: छत्तीसगढ़ की संस्कार धानी रायपुर की पावन धरा में फिरसे एक बार विश्व विख्यात संत शिरोमणि पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ) के मुखारबिंदु से श्री राम भक्त हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन होगा, यह भव्य आयोजन एक्स आर्मी फाउंडेशन एवं स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विवेकानंद विदयापीठ के सामने, कोटा, गुढ़ियारी रायपुर छत्तीसगढ़ में दिनाँक 23 जनवरी 2024 से 27 जनवरी 2024 तक संपन्न होगा। इसकी भव्यता को देखते हुए एवं जनसैलाब की सुविधा के लिए हर प्रकार की यथा संभव व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की जाएगी। जिसमे व्यवस्था प्रभारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी, साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया जायेगा। छत्तीसगढ़ वासियो को श्री राम भक्त हनुमान की जीवंत हनुमंत कथा सुनने का सु-अवसर मिलेगा इसके पूर्व पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा किये गए श्री राम कथा सुनने का अवसर मिला था। इस कलयुग में हनुमंत लाल जी अमर है। समय-समय पर हिन्दू सनातन धर्म के द्वारा ऐसे आयोजनो से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कार को आगे बढ़ाने का बल मिलता है, जिससे कि युवा पीढ़ी समाज को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभाते है। 

Leave Your Comment

Click to reload image