छत्तीसगढ़

अरूण वोरा ने की खरगे व माकन से मुलाकात

प्रादेशिक संगठन को मजबूत बनाने की चर्चा

दुर्ग: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। वोरा ने खरगे से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में पराजय के कारणों को लेकर विस्तार से चर्चा की। अरूण वोरा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने सुझाव भी दिये। वोरा ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के उचित मार्गदर्शन और प्रादेशिक संगठन की ताकत से कांग्रेस की विजय होगी। चर्चा के दौरान राजीव वोरा भी मौजूद रहे। बाद में वोरा ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन से भी सौजन्य भेंट की। चर्चा के दौरान काफी लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष पद संभाल चुके दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की यादों को भी वोरा ने साझा किया।

Leave Your Comment

Click to reload image