ट्रक के बाइक को मारी ठोकर, कटकर अलग हो गए युवक के पैर…
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के तेलीबांधा स्थित ओसवाल पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। इस हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए उसे तेज रफ्तार ट्रक ने घसीटा। इस हादसे में बाइक सवार सक्तिवेल एन के दोनों पैर काटकर अलग हो गए हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

