छत्तीसगढ़

शासकीय वाहन चालक, यांत्रिकी कर्मचारी संघ के कलेण्डर का विमोचन

कोरिया: हम सबके ऊपर बहुत जिम्मेदारी होती है कि समय पर अधिकारियों के पास वाहन लेकर पहुंच जाएं। यह बात छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक व यांत्रिकी कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित कलेण्डर विमोचन के दौरान कोरिया जिले के वाहन चालक संघ के अध्यक्ष जमुना प्रसाद राजवाड़े ने साझा की।


राजवाड़े ने बताया कि कलेण्डर विमोचन रायपुर में प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में किया गया है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि कार्यालयीन जिम्मेदारी के दौरान वाहन हमेशा सावधानी के साथ चलाएं साथ ही किसी भी हालत में नशा करके वाहन बिल्कुल भी न चलाएं।

राजवाड़े ने कहा कि हम सब शासकीय वाहन चालकों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होते हैं क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर लाने-ले जाने, दौरा करना होता है। ऐसे में हम सबको हरदम चौकन्ना रहकर वाहन चलाना होता है। वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें साथ ही वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image