मुफ्त का डीजल लेने लगी भीड़ : डिब्बा-बाल्टी और जरकिन, जो मिला उसमे लगे भरने…
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को एक डीजल टैंकर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क पर ही पलट गया। इसके बाद पलटे टैंकर से हजारों लीटर डीजल पानी की तरह बह गया और पास के ही खेत में जमा हो गया। जैसे ही लोगों को डीजल टैंकर पलटने की सूचना मिली लोग डिब्बे, बर्तन लेकर डीजल भरने पहुंच गए। दरअसल डीजल के बढ़ते दाम के बीच पलटे डीजल टैंकर से फ्री का डीजल लेने वालों की लाइन लगी हुई नजर आई। वहीं हादसे में 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गीदम थाना क्षेत्र के लाईवलीहुड कॉलेज के पास हुआ।


